राम की पौड़ी अयोध्या का एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला स्थल है, जो सरयू नदी के किनारे बसा हुआ है। यह स्थान धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, इसकी वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों को आकर्षित करती है।
![](https://static.wixstatic.com/media/85c06c_4c93d1cb8e984a2cb5335abd576d3146~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_653,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/85c06c_4c93d1cb8e984a2cb5335abd576d3146~mv2.jpg)
"राम की पौड़ी"("अयोध्या का धार्मिक महत्व")
राम की पौड़ी को भगवान राम से जोड़ा जाता है। यहां सरयू नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर साल राम नवमी और दीपोत्सव के मौके पर लाखों श्रद्धालु यहाँ एकत्र होते हैं, और दीपों से इस घाट को सजाया जाता है, जो दिव्य दृश्य प्रस्तुत करता है।
![](https://static.wixstatic.com/media/85c06c_9bd2f7c27ca24ac1a8c5d502a66535cf~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_551,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/85c06c_9bd2f7c27ca24ac1a8c5d502a66535cf~mv2.jpg)
वास्तुकला और निर्माण("अयोध्या पर्यटन")
यहाँ की घाटों को राजसी शैली में निर्मित किया गया है, जिनकी सुंदरता भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ के सीढ़ीनुमा घाट और उसके किनारे स्थित मंदिरों का सौंदर्य देखकर हर कोई प्रभावित होता है। यहाँ का शांत वातावरण और अद्भुत नजारा एक अद्वितीय अनुभव देता है।
![](https://static.wixstatic.com/media/85c06c_f6908af6e51b4cd38fa66e526aa5d689~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_613,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/85c06c_f6908af6e51b4cd38fa66e526aa5d689~mv2.jpg)
सरयू नदी का पवित्र स्नान("सरयू नदी स्नान")
सरयू नदी के पवित्र जल में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा है कि यहाँ स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। साथ ही, यह धार्मिक तीर्थयात्रियों के लिए एक मुख्य स्थान है।
![](https://static.wixstatic.com/media/85c06c_f426b17965e34412a68d1653a4d2f78d~mv2.jpg/v1/fill/w_848,h_478,al_c,q_85,enc_auto/85c06c_f426b17965e34412a68d1653a4d2f78d~mv2.jpg)
"सरयू के पावन जल से निकलते ही जैसे जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं, वैसे ही यहाँ का हर कोना राम के नाम की महिमा से गूंजता है।"
प्राकृतिक सौंदर्य और शांति
राम की पौड़ी पर सुबह और शाम का दृश्य मनमोहक होता है। सरयू नदी के किनारे बैठकर लोग ध्यान करते हैं और मन की शांति पाते हैं। घाट पर बहते जल की मधुर ध्वनि और पक्षियों की चहचहाहट मन को सुकून देती है।
"क्या आपने कभी राम की पौड़ी का दौरा किया है? आपका अनुभव कैसा रहा ?" ( हमें कमेन्ट में बतायें )
Report By : Siddharth Tripathi
Jai shree Ram